असम में लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत 19 लोग घायल
गुवाहाटी. असम में भारी वर्षा के बाद मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ और तीन जिलों चाचर, हेलाकांडी और करीमगंज में कुल मिलाकर 20 लोगों की मौत हो गयी है। 19 लोग जख्मी हुए हैं। हैलाकांडी में 7 लोगों की मौत हुई है और इनमें से 6 एक ही परिवार के सदस्य हैं। 4 बच्चे शामिल है। हादसा भाटबाजार गांव में हुआ और यहां राहत और बचाव कार्य जारी है।
13 लोगों की लाश बरामद की जा चुकी है। सीएम सर्वानंद सोनवाल ने जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को रेस्क्यू बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।
दरअसल, असम के कुछ इलाकों में पिछले कुछ दिनों से वर्षा हो रही थी। इससे 21 जिलों के कुल 9 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। कई इलाकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है क्योंकि रास्ते बन्द हो गये हैं। वर्षा के कारण भूस्खलन की घटनायें बढ़ी हैं।