महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मांडवी चौहान ने बांटे सेनेटरी नैपकिन किट
ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान माहवारी के दिनों में मुश्किलों का सामना करने वाली गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव द्वारा गरिमा अभियान के तहत 25 लाख सैनिटरी नैपकिन बांटने का संकल्प लिया गया है। इसी अभियान के तहत ग्वालियर में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री रुचिठाकुर गुप्ता, विदिशा जिला अध्यक्ष प्रियंका किरार, रचना कुशवाह, निधि शर्मा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने बताया कि सड़कों पर पैदल चल रहीं श्रमिक महिलाएं एवं झुग्गी.झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को लगभग 1000 से अधिक सेनेटरी नैपकिन बांटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का संकल्प सैनिटरी नैपकिन उन महिलाओं तक पहुंचाना है जो लॉकडाउन की वजह से इनको खरीद नहीं पा रही हैं। मांडवी चौहान ने कहा, सुरक्षित माहवारी एक मानव अधिकार है। यह महिला की गरिमा, समानता और स्वास्थ्य का अधिकार से जुड़ा है।