एसपी व एडीजी, कलेक्टर को देर रात हटाया, रेत को लेकर एसपी और एडीजी के बीच हुआ था विवाद
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिंड कलेक्टर छोटे सिंह और एसपी नागेंद्र सिंह को हटा दिया गया है इतना ही नहीं चंबल रेंज के एडीजी डीपी गुप्ता को भी हटाते हुए मनोजकुमार सिंह को एपी भिंड और मनोज शर्मा को आईजी चम्बल बनाया गया है। वहीं वीरेन्द्र सिंह रावत को भिंड का कलेक्टर पदस्थ किया गया है। रविन्द्र मिश्रा आयुक्त रेशम को चम्बल आयुक्त बनाया है। वर्तमान में ग्वालियर कमिश्नर एमबी ओझा के पास चंबल सम्भाग का अतिरिक्त प्रभार था।
इन्हें हटाया गया
क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
1 | डीपी गुप्ता | अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,चंबल रेंज, मुरैना | अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, भोपाल |
2 | आरके मिश्रा | – | संभागायुक्त, चंबल संभाग मुरैना |
3 | नागेन्द्र सिंह | एसपी भिण्ड | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल |
4 | छोटे सिंह | कलेक्टर, भिण्ड | उपसचिव, मध्यप्रदेश शासन |
इन्हें लाया गया
1 |
आरके मिश्रा | – | संभागायुक्त, चंबल संभाग मुरैना |
2 | मनोज कुमार शर्मा | पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय भोपाल | पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज, मुरैना |
3 | मनोज कुमार सिंह | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल | एसपी भिण्ड |
4 | वीरेन्द्र सिंह रावत | उपसचिव, मध्यप्रदेश शासन | कलेक्टर, भिण्ड |
रेत की अवैध खदानों पर कार्यवाही के बाद एसपी व एडीजी में विवाद हुआ
आपको बता दें कि रेत की अवैध खदानों पर कार्यवाही के बाद भिंड एसपी और एडीजी चम्बल में विवाद हुआ था और इसके बाद यह ऑडियो भी वायरल हुआ था। भिंड एसपी ने वायरलेस सेट और सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा था कि भिंड में पुलिसिंग खत्म हो गयी है। मैदानी अफसरों ने वायरलेस सेट के ऑडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।