भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिल्ली के एम्स में भर्ती
भोपाल. भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है दरअसल उनके सिर और आंख की बीमारी की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान गिरफ्तारी के समय उनके द्वारा पूछताछ के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रताडि़त किया गया था इसी दौरान उनसे सिर और आंख में चोट आई थी।
सांसद प्रज्ञा सिंह को सिर, आंख और कमर में परेशानी के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया वहीं डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार के समय गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बहुत बुरी तरह प्रताडि़त किया गया था। वहीं गुरूवार देर रात राजधानी के कुछ इलाकों में सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने के पोस्टर लगे थे इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।