आपदा प्रबंधन के लिये समय रहते सभी इंतजाम किए जाएं .कलेक्टर
ग्वालियर आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन के सभी कार्य समय रहते पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने गुरूवार को बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक में सभी विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ आपदा के लिये जो तैयारी की जाना है, वह समय रहते पूर्ण करें, यह भी तय किया गया।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिये एडीएम किशोर कन्याल जिले के नोडल अधिकारी रहेंगे। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय, नगर निगम मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने.अपने अनुभाग मुख्यालय पर भी कंट्रोल रूम स्थापित करेंगे।
खाद्यान्न एवं दवाओं का भण्डारण भी ग्रामीण क्षेत्र में समय रहते कर लिया जाए। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विभाग जिले में पशु टीकाकरण का अभियान चलाकर बरसात से पूर्व टीकाकरण का कार्य पूर्ण कराएं।
यहां रहेंगे कंट्रोल रूम
आपदा प्रबंधन के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम गठित किया जायेगाए जिसका दूरभाष नम्बर 0751.2446232 रहेगा। नगर निगम कंट्रोल रूम का नम्बर 0751.2438361 रहेगा। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 100 का भी उपयोग आपदा प्रबंधन में किया जायेगा।