MP-मंत्रिमंडल विस्तार जल्द की चर्चाओं जोरों, बड़े बदलाव की संभावना, राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे बैठक
भोपाल. मप्र में फिर मंत्रिमण्डल विस्तार की हलचल तेज हो गयी है। 28 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कोर ग्रुप के सभी बैठक में मौजूद रहेंगे। खबर मिल रही है कि मंत्रिमंडल में खाली पड़े 4 पदों को नये चेहरों से भरा जा सकता है। खबर तो यह भी है कि जिन मंत्रियों का परफॉर्मेंस अच्दी नहीं है उन्हें मत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि भाजपा नेताओं का दावा है कि मिशन 2023 के रोडमैप को लेकर बैठक में चर्चा होनी है। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार 1 मंत्री निमाड़, 1 चम्बल से और 1 महाकौशल से लिये जाने की चर्चा में है। मंत्री बनाये जाने की सूची में सबसे ऊपर नाम रामपाल सिंह का बताया जा रहा है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि रामपाल सिंह शिवराज के सबसे नजदीकी नेताओं में शामिल है।
उन्हें लम्बे अरसे से मंत्रिमंडल में लिये जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। सीएम के पहले और तीसरे कार्यकाल में वह मंत्री रह चुके है। दूसरे कार्यकाल में वह चुनाव हार गये थे। लेकिन शिवराज सरकार में उन्हें मप्र हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। हाल ही में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कराई गयी मुलाकात के दौरान रामपाल सिंह भी कैबिनेट के साथ खड़े दिखाई दिये थे। तब से यह कयास लगाये जा रहे है किं उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते है
समीक्षा बैठकों के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि परफॅरमेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों विभाग बदले जा सकते हैं। वहीं कुछ मंत्रियों को भी बदला जा सकता है। आपको बता दें कि वर्ष 2021 के अंत में बैठक में सीएम ने सीधे तौर पर संकेत दिये थे कि जनवरी के पहले हफ्ते में वह मंत्री अधिकारियों के साथ मिलकन नये वर्ष का रोडमैप तैयार करेंगे। ऐसे में इन बैठकों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।