एसडीएम घाटीगांव में 2 करोड़ 50 लाख रूपये जमीन कराई मुक्त, 21 लाख का जुर्माना
ग्वालियर. एन्टी माफिया अभियान के तहत 1 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहना बाईपास पर स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1700 पर किये जा रहे कब्जे को हटाया गया। उक्त भूमि पर भराव कर समतल कर घेरने की तैयारी थी। उक्त भराव हेतु सामग्री भी शासकीय सर्वे से निकाली गई थी। जिसको रोकने की कार्यवाही में दिनांक 11 दिसम्बर को एक जेसीबी को जब्त कर थाने में रखवाया गया था।
खनिज विभाग द्वारा 21 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। सामग्री को भराव किये जाने पर अतिक्रमणकर्ता को नोटिस दिया गया था और नियमानुसार कार्यवाही में बेदखली का आदेश भी जारी किया गया था। आदेश के बाबजूद बेदखल होने के बजाय पुनः सर्वे क्रमांक 1700 पर भराव कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर sdm नायब तहसीलदार और Ri,पटवारी ने पहुंचकर बेदखली कराई और मौके से एक ट्रेक्टर को थाने में रखवाया। उक्त प्रकरण में fir हेतु तथा 2 अन्य प्रकरणों में fir हेतु थाना प्रभारी को पत्र दिया गया। भूमि लगभग 1 बीघा और उस का बाजार मूल्य लगभग 2.5 करोड़ है।