सेंट्रल जेल में बंद कम्प्यूटर बाबा से मिलने जाएंगे दिग्विजय, विरोध की संभावना
भोपाल. दिग्विजय सिंह (नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा) से मिलने सोमवार को इंदौर जाएंगे। वे सुबह अपनी कार से इंदौर के सेंट्रल जेल के लिए रवाना होंगे। अब प्रशासन उन्हें मिलने देता है या नहीं यह बड़ा सवाल है, ऐसे में इसको लेकर विवाद बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इंदौर प्रशासन ने राज्य सरकार के खिलाफ उपचुनाव में प्रचार करने वाले नामदेव दास त्यागी के आश्रम को तोड़ने के पहले ही जेल में भेज दिया।
दोपहर करीब 2 बजे कम्प्यूटर बाबा से मुलाकात करेंगे
जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह सोमवार सुबह 10.30 भोपाल से कार से इंदौर जाएंगे और उनका दोपहर 1.30 बजे वहां पहुंचने का कार्यक्रम है। दोपहर करीब 2 बजे कम्प्यूटर बाबा से मुलाकात करेंगे। यहां उनका करीब 4 घंटे रूकने का इंतजार है इसके बाद रात 9 बजे वे भोपाल से लौट आएंगे। उनके वहां करीब 4 घंटे वहां रूकने के कार्यक्रम को देखते हुए विरोध प्रदर्शन की आशंका बढ़ गई है। इससे पहले भी वे इसे शासन की बदले की राजनीति बता चुके है।
अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की गई
आपको बता दें कि कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ रविवार को अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की गई। बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम को प्रशासन ने तोड़ दिया और बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कम्प्यूटर बाबा ने मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा भी निकाली थी।