भारतीय सेना ने लद्दाख सीमा में घुसे चीनी सैनिकों को पकड़ा और कागजात किये बरामद
लद्दाख. चीन से तनाव के बीच लद्दाख से एक बड़ी खबर आई है। वहां भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा हैण् वह चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसा था। पीएलए का यह सैनिक देमचोक में पकड़ा गया है। इसके पास से चीनी सेना के कागजात मिले हैं। उसके अनजाने में बॉर्डर पार करने की बातें सामने आ रही हैं। लेकिन अभी उसके जासूस होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
यह चीनी सैनिक भारतीय सीमा में बीती रात घुसा था। यहां से यह चीनी सेना से संपर्क की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। ऐसा बताया गया है कि उसके पास से एक सेना का उसका आईकार्ड मिला है। साथ में कुछ चीन के कागजात हैं।
सूत्रों के अनुसारए अबतक यही लग रहा है कि वह गलती से भारतीय सीमा में घुसा है। अगर ऐसा हुआ तो पहले से तय नियम और प्रोटोकॉल के तहत उसे चीनी सेना को सौंपा जाएगा।