राहुल और प्रियंका के हाथरस जाने पूर्व डीएनडी पर पुलिस का पहरा और सभी सीमाये शील
नई दिल्ली. यूपी के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता के परिवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिलने के लिये जा रहे थे। जिसको लेकर डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के अलावा भीम सेना के कार्यकर्त्ता भी मौजूद हैं और लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
भारी पुलिस बल तैनात हैं डीएनडी पर
ळालांकि पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल डीएनडी पर लगा रखा है। अभी यह कह पाना मुश्किल होगा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी की सीमा में एंट्री मिलेगी या नहीं। दरअसल, गैंगरेप और बर्बरता का शिकार हुई 20 वर्षीय की पीडि़ता की इलाज के दौरान मौत और यूपी पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किये जाने पर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतर आये और सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं।