6 से 7 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा का दौर शुरू
ग्वालियर. बंगाल की खाड़ी के शांत होने और ट्रफ लाइन के हिमालय में शिफ्ट होने के कारण अभी मानसून का ब्रेक चल रहा है। आसमान होने के कारण धूप भी चमक रही है। राजस्थान की ओर से आ रहीं पश्चिमी हवाएं वातावरण से नमी सोख रही हैं, जिसके कारण पारे में उछाल का सिलसिला लगातार जारी है। इसके चलते लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
6 से 7 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा का दौर शुरू
धूप भी चुभन का अहसास करा रही है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन एक अच्छी खबर भी है कि बंगाल की खाड़ी में आज एक चक्रवाती घेरा सक्रिय होगा और 48 घंटों में यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इससे वातावरण में नमी आनी शुरू होगी और पांच सितंबर के बाद मानसून ब्रेक खत्म होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह से सात सितंबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा।

