Uncategorized

बिहार में आंधी तूफान और वज्रपात के कहर से 25 लोगों की मौत

पटना. बिहार में मौसम की मार ने एक बार फिर से इंसानी जान पर कहर बरपाया है। शुक्रवार को आई भीषण आंधी, वर्षा और वज्रपात की घटनाओं में राज्य के अलग-अलग जिलों में 25 लोगों की जान चली गयी है। इसमें नालंदा सबसे अधिक प्रभावित रहा है। जहां 18 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा सीवान में 2, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।
नालंदा में पेड गिरने से 6 की मौत
नालंदा में तेज आंधी की वजह से नगमा गांव के मंदिर के पास गुरूवार की शाम 4 बजे विशाल पेड़ गिरने से कई लोग दब गये है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय लोग मलबा हटाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *