LatestNewsराष्ट्रीय

सुबह से रात 10 बजे तक आवारागर्दी करने वालों 719 चालान काटे

ग्वालियर. लॉकडाउन में गाड़ी उठाकर सड़क पर घूमने निकलने वालों को बुधवार थोड़ा महंगा पड़ गया। सुबह से पुलिस अलर्ट पर थी शहर के सभी सर्कल में सुबह 10 बजे से अफसर निकल आए थे इसके बाद धड़ाधड़ लॉकडाउन में बाइक व कार लेकर निकलने वालों को पकड़ा गया और इनसे बाहर निकलने का कारण पूछा और जब कोई कारण समझ नहीं आया जो 250 से लेकर 1 हजार रु. तक का चालान किया। यह कार्यवाही रात 10 बजे तक जारी रही। 12 घंटे में पुलिस ने 719 चालान किए है जिनमें से 210 चालान ट्रैफिक पुलिस और 509 चालान थाना पुलिस के है।

इंदौर की तर्ज पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की
वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ संघर्ष में पुलिस लगातार लॉकडाउन के पालन का प्रयास कर रही है। लगातार पुलिस अफसर देख रहे है कि शहर के लोगा लॉकडाउन का पालन करने में रूचि नहीं रख रहे है। किसी न किसी बहाने बाइक व कार लेकर सड़कों पर निकल आते है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए इंदौर की तर्ज पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की। एसपी नवनीत भसीन ने निर्देश दिए यदि बिना जायज वजह कोई सड़क पर घूमता नजर आता है तो उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।
शहर में प्रवेश करने पर सख्ती
शहर में टोटल नो एंट्री कर दी गयी है। अब ग्वालियर में रहने वालों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा । मंगलवार की शाम को जब कोरोना पॉजिटिव मरीज आये, इसके बाद से यह ख्ती कर दी गयी है। इसे लेकर शहर की सीमा विवाद की स्थिति भी बन रही है। इसके पीछे पुलिस और प्रशासनिक टीम का तर्क है कि शहर के जिन लोगों को प्रवेश दिया गया, उन्हीं में से कोरोना पोॅजिटिव पाये गये हैं। एक युवक क्वारंटाइन सेंटर में ही था जो पॉजिटिव पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *