LatestNewsराष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में पहुंची भाजपा मप्र विधानसभा फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर

भोपाल. मप्र विधानसभा में राज्यपाल के आदेश के बाद भी विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने फ्लोर टेस्ट नहीं कराया गया है। इसी बात को लेकर भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। भाजपा ने याचिका के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट से एक दो दिन में फ्लोर टैस्ट कराने की मांग की है।
जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने एनपी प्रजापति ने कोरोना वायरस की वजह से नहीं कराया जा सकता है। भाजपा ने यह याचिका ने 11 बजकर 32 मिनट पर अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगा दी है।
राज्यपाल ने 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था
गर्वनर लालली टण्डन ने शनिवार को सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर 16 मार्च को हर हाल में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था और इसके बाद देर रात कमलनाथ राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट कराने के लिये तैयार है लेकिन पहले भाजपा बंधक बनाये गये विधायकों को मुक्त करें। मप्र में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद से मौजूदा आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *