LatestNewsराष्ट्रीय

सरकार रहे या जाए मुझे फर्क नहीं पड़ता- मंत्री प्रदीप जायसवाल

भोपाल. कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रदीप जायसवाल का बड़ा बयान आया है। प्रदीप जायसवाल निर्दलीय विधायक है और कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने पर समर्थन दिया था। सियासी हलचल के बीच प्रदीप जायसवाल ने अपने बयान से सनसनी फैला दिया है। मंत्री प्रदीप ने कहा कि सरकार रहे या जाए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और जब तक सरकार है तभी तक मैं कमलनाथ जी के साथ हूं।
सरकार गिरती है तो मेरे सामने विकल्प खुले है
मंत्री प्रदीप ने आगे कहा कि मेरे लिए सारे विकल्प खुले है अगर सरकार गिरती है तो मेरे सामने विकल्प खुले है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी सरकार में भी शामिल होने में मुझे कोई परहेज नहीं है मेरे लिए क्षेत्र का विकास जरूरी है। वहीं मंत्री प्रदीप ने कमलनाथ सरकार से नाराज भी है साथ ही मध्य प्रदेश न्यास बोर्ड के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा के साथ उनकी तनातनी भी चल रही है। बाबा लगातार अवैध खनन को लेकर छापेमारी कर रहे है जबकि उनका अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *