LatestNewsराष्ट्रीय

संभवतः शिवराज मंत्रिमंडल का गठन इसी हफ्ते, 6 से 10 सीनियर नेताओं मंत्री बनाया जाएगा

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रहे है। कोविड-19 को देखते हुए यह मंत्रिमंडल छोटा रखने पर विचार चल रहा है जिसमें 6 से 10 सीनियर नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा। केंद्रीय भाजपा से इस पर एक-दो दिन में ही चर्चा होने की संभावना है। निर्णय होने के तुरंत बाद ही शपथ का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मप्र के सीनियर नेताओं के साथ अलग-अलग चर्चा कर ली है। कुछ मसलों पर केंद्रीय संगठन से बात करनी है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा।
छोटा मंत्रिमंडल बनाए जाने पर सहमति बन रही
ऐसा बताया जा रहा है कि कोविड-19 के बीच कुछ गतिविधियां समानांतर रूप से शुरू हो गई है मसलन गेहूं की खरीदी आदि। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, कृषि व सहकारिता, पंचायत के साथ वित्त व वाणिज्यिक कर विभाग में गतिविधियां बढ़ गई है। इसी को देखते हुए मंत्रिमंडल में सीनियर मंत्री रहेंगे जिन्हें पूर्व का अनुभव है। इसी के मद्देनजर छोटा मंत्रिमंडल बनाए जाने पर सहमति बन रही है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को शामिल किया जा सकता है।
दूसरी तरफ भाजपा के सीनियर नेताओं में गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन और मीना सिंह के नाम की चर्चा है। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता बिसाहूलाल को भी मौका मिल सकता है। छोटे मंत्रिमंडल में दलित कोटे से तुलसी सिलावट होंगे तो आदिवासी कोटे से बिसाहूलाल, मीना सिंह और विजय शाह को मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *