LatestNewsराष्ट्रीय

लॉकडाउन के बीच आईएसआईएस दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रहा

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से अब तक भारत में 1400 से ज्यादा लोग इस वायरस से सवंमित हो चुके है जबकि 38 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है लेकिन इसी बीच देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी जानकारी सामने आई है।
दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमले की साजिश
जानकारी के अनुसार आईएसआईएस दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रही है। लॉकडाउन के कारण आईएसआईएस के गुट दिल्ली में जगह-जगह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले की साजिश कर रहे है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को आतंकी संगठन आईएसआईएस अपना निशाना बना सकता है। कहा जा रहा है कि जो पुलिसकर्मी विभिन्न पिकेट, बेरिकेड्स पर तैनात है उन्हें आईएसआईएस गुटों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है।
फील्ड स्टाफ को जल्द ब्रीफ किया जा सकता है
इस जानकारी के बाद स्पेशल सेल के पुलिस आयुक्त का कहना है कि फील्ड स्टाफ को नए हालात के मद्देनजर जल्द ही ब्रीफ किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस जानकारी के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है हालांकि इस खबर पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन दिल्ली पुलिस की मुश्किलें जरूर बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *