LatestNewsराष्ट्रीय

रॉबर्ट वाड्रा के नजदीकी पूर्व एमएलए के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

फरीदाबाद. तिगांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर और उनके समर्थकों के यहां इनकम टैक्स की टीम ने रेड मारी है। पैतृक गांव भुआ पुर और सेक्टर 17 स्थित उनके निवास के अलावा कई समर्थकों के यहां एक साथ छापेमारी की गई है। ललित नागर को रॉबर्ट वाड्रा का करीबी माना जाता है।
सभी के फोन टीम ने अपने कब्जे में लिए
सुबह से ही लगातार इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स ने ललित नागर को नोटिस भेजा था लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने की वजह से ये छापेमारी की गई। ललित नागर और उनका परिवार घर के अंदर ही है और सभी के फोन टीम ने अपने कब्जे में ले लिए है। लिलत नागर का कहना है कि पहले भी दो बार इस तरह की छापेमारी की जा चुकी है और आयकर विभाग की टीम केवल परेशान करने के लिए पहुंची है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे फरीदाबाद में अलग-अलग आधा दर्जन स्थानों पर पहुंची। जिन जगहों पर छापा चल रहा है उनमें ललित नागर का सेक्टर 17 स्थित मकान भी शामिल है। इस मकान में उनके तीन भाई महेश नागर, मनोज नागर और राजू नागर रहते है। इसके अलावा नहर पार खेड़ी स्थित मनोज नागर के ऑफिस, पैतृक गांव बुआपुर, अमीपुर, फतेहपुर और फरीदपुर में भी जांच चल रही है। फतेहपुरा के पूर्व सरपंच के घर पर भी इनकम टैक्स की टीम रेड कर रही है। इन सभी जगहों पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद महिला और पुरूषों के फोन अपने कब्जे में ले लिए है। मामला कांग्रेस सरकार में रॉबर्ट वाड्रा को सस्ते दामों पर आवंटित की गई जमीन का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *