LatestNewsराष्ट्रीय

रेल्वे स्टेशन परिसर में ऑटो रिक्शा चालकों के बीच सूखा राशन वितरित किया एडीजी राजाबाबू सिंह ने

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नम्बर 1 के परिसर में जो लोग घरों में बेकार ओर बेरोजगार और घर के सदस्यों को खाना खिलाने में असमर्थ ऑटो रिक्शा चालक, लगभग 300 ऐसे ड्रायवरों को गायत्री परिवार की मदद से एडीजी राजाबाबू सिंह ने निःशुल्क सूखा राशन का वितरण किया है।
इस मौके पर रिक्शा चालकों के साथ एडीजी राजाबाबू सिंह अनौपचारिक चर्चा के दौरान कहा कि आप लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। इस अवसर पर ऑटो रिक्शा चालकों ने एडीजी राजाबाबू सिंह के सामने अपनी परेशानी रखीं ऑटो रिक्शा के किरायें की दरों को ठीक करना चाहिये। दूसरा यात्रियों को लाईन में आने, तीसरा स्टेशन के मुख्यद्वार पर से सवारियों को झपट्टा मार कर अपने पास बुलाना और पार्किंग के लिये पर्याप्त जगह नहीं हैं, प्रीमियम पार्किंग संबंधी परेशानी रखी इस संबंध में एडीजी ने पूरा भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों से बात करके अपनी मांगों का समाधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *