मुरैना की कोरोना संदिग्ध की जेएएच में मौत
ग्वालियर. मुरैना से एक 19 वर्षीय की युवती की हालत बिगड़ने पर कोरोना संदिग्ध मानते हुए ग्वालियर के जेएएच रैफर किया गया था। रविवार की सुबह 5 बजे यहां सैंपलिंग के बाद उसकी हालत अधिक खराब हो गई और सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। शव को सैंपल रिपोर्ट आने तक पीएम हाउस में रखवा दिया गया है।
जिला अस्पताल मुरैना में नाइट ड्यूटी कर रहे डॉ. आशीष अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल में भर्ती युवती के परिजनों ने विगत रात में बताया कि उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। वह लंबे समय से बीमार थी और जांच रिपोर्ट में 2.5 ग्राम हीमोग्लोबिन था इसलिये उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। बताया गया है कि कोरोना रिपोर्ट आने के बाद शव को परिजनों को सौंपने संबंधित निर्णय लिया जाएगा।

