LatestNewsराष्ट्रीय

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पास बीएमडब्ल्यू ने मारी टक्कर, दादा-नातिन की मौके पर मौत

ग्वालियर. तेज रफ्तार से जा रही बीएमडब्ल्यू कार चालक ने लापरवाही और तेजी से चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी टक्कर लगने से बाइक सवार बाबा और उसकी नातिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहू घायल हो गई। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चकरामपुर मोड पर आज सुबह 8.30 की है।
कार चालक फरार
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजकर घायल महिला को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं मौका पाकर कार सवार वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने भेज दिया है। वहीं थाना प्रभारी महाराजपुरा मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि थाना क्षेत्र के चकरामपुर निवासी रामनारायण कुशवाह आज सुबह डेढ़ वर्षीय नातिन दीक्षा और पुत्रवधु के साथ बाइक से जा रहे थे तभी वे चकरामपुर मोड़ पर पहुंचे ही थे कि भी तेज रफ्तार आ रही बीएमडब्ल्यू कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

रामनारायण और दीक्षा की मौके पर ही मौत

हालांकि कार चालक ने उन्हें बचाने के लिए कार को रोकने की प्रयास किया लेकिन गति तेज होने के कारण बाइक की चपेट में आने से रामनारायण और दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ सवार महिला सड़क के दूसरी तरफ गिरने के कारण घायल हो गई। मौका पाकर कार सवार अपने वाहन को छोड़कर भाग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए भेजकर मृतकों के शव पीएम हाउस पहुंचाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *