LatestNewsराष्ट्रीय

मप्र में लॉकडाउन 4.0 रात में पूरे राज्य कर्फ्यू रहेगा और रेड जोन में सख्ती रहेगी-शिवराजसिंह

भोपाल. मप्र में 17 मई के बाद लॉकडाउन 4.0 शुरू हो जायेगा। हालांकि इस बार कुछ और रियायतें मिलने का अनुमान है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 15 मई तक ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन के अनुसार फिर से नई रूपरेखा अधिकारियों को बनाने के निर्देश दिये गये हैं। सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये लॉकडाउन बना रहे, मगर उसका स्वरूप् अलग होगा। पूरे मप्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहना चाहिये। ग्रीन जोन में सभी गतिविधियां चालू रहें। ऑरेंज जोन में संक्रमित क्षेत्र को छोड़कर गतिविधि चालू होनी चाहिये। रेड जोन में संक्रमित क्षेत्र और बफर जोन छोड़कर गतिविधियां सामान्य हो सकती हे। मप्र में कोविड अस्पतालों में 35 हजार बैड की व्यवस्था की गयी है, जिसे बढ़ाकर 85 हजार किया जा रहा है। मप्र में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में हैं।
कोरोना के साथ जीने का ढंग
सीएम ने कहा है कि अभी कोरोना संकट कुछ और समय चल सकता है। ऐसे में हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। 2 गज की दूरी, मास्क का प्रयोग और पूरी सावधानियां रखते हुए एक तरफ कोरोना के संक्रमण को रोकना होगा तो दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियां भी करनी होगी।

कोई भूखा नहीं सोएगा, पैदल नहीं चलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को प्रदेश लौटाने का कार्य तेज गति से जारी है। उन्हें लेकर 31 ट्रेन प्रदेश आ गई हैं। 9 ट्रेन आज आ जाएंगी। आगे और ट्रेन मजदूरों को लेकर आती रहेंगी। इसके साथ दूसरे प्रदेशों के मजदूर भी लौट रहे हैं। हमने प्रदेश में ऐसी व्यवस्था की है कि कोई भी मजदूर भूखा नहीं सोए। पैदल नहीं चले। बाहर के मजदूरों को बसों के जरिए प्रदेश की सीमा पर छोड़ा जा रहा है। इसके लिए 375 बसें लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *