LatestNewsराष्ट्रीय

मप्र में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चंबल संभागायुक्त को हटाया, एम गोपाल रेड्डे को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया

भोपाल. राज्य सरकार ने शनिवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 50 अफसरों के विभाग बदल दिए। पिछले कई सालों से बड़े विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश राजैरा, पी. नरहरि, जेएन कंसोटिया, मनु श्रीवास्तव को लूप लाइन में भेज दिया गया है। इस प्रशासनिक सर्जरी इकबाल सिंह के समर्थक अफसरों को कई बड़े विभाग मिले है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में सियासी दखल कम
शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बाद पहली बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वहीं अनुपम राजन को उच्च शिक्षा के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जनसंपर्क आयुक्त पी नरहरि को जनसंपर्क विभाग से हटाकर सहकारी विपणन संघ का एमडी बनाया है और नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीरज मंडलोई को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय दुबे को नगरीय विकास विभाग से हटाकर ऊर्जा विभाग, संजय शुक्ला को उद्योग और नीतेश व्यास को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अब तक शिवराज सरकार में लूप लाइन में रहे अशोक शाह को महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख्य सचिव की महत्पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस सरकार में भोपाल कमिश्नर रहीं कल्पना श्रीवास्तव को उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल में सियासी दखल कम है जबकि मुख्य सचिव की पसंद को तरजीह दी गई है।
कांग्रेस मुख्य सचिव बनाए गए एम गोपाल रेड्डे को लूप लाइन माने जाने वाले राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाकर ग्वालियर भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, आबकारी, सहकारिता, वाणिज्यिक कर, श्रम व संस्कृति सब बदल डाले

नाम         वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
एम गोपाल रेड्डी पदस्थापना की प्रतीक्षा  अध्यक्ष, राजस्व मंडल
आईसीपी केशरी एसीएस, वाणिज्यिक कर  उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी
अनुराग जैन एसीएस, वित्त  एसीएस, वित्त के साथ योजना
मोहम्मद सुलेमान एसीएस, ऊर्जा व स्वास्थ्य एसीएस, स्वास्थ्य
विनोद कुमार उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी  एसीएस, जीएडी
जेएन कंसोटिया एसीएस, सामाजिक न्याय  एसीएस, पशुपालन
मलय श्रीवास्तव  पीएस, पीडब्ल्यूडी पीएस, पीएचई व पर्यावरण
पंकज राग  पीएस, संस्कृति पीएस, खेल व संसदीय कार्यविभाग
अशोक शाह  पीएस,श्रम पीएस,महिला एवं बाल विकास
मनोज गोविल  पीएस, वित्त  पीएस, वाणिज्यिक कर
नीरज मंडलोई  पीएस, खनिज  पीएस, पीडब्ल्यूडी
अनुपम राजन पीएस, महिला बाल विकास पीएस, उच्च शिक्षा व जनसंपर्क (प्रभार)
संजय कुमार शुक्ला पीएस, पीएचई पीएस, उद्योग व चिकित्सा शिक्षा (प्रभार)
शिवशेखर शुक्ला पीएस, नागरिक आपूर्ति पीएस, नागरिक आपूर्ति के साथ संस्कृति
डीपी आहूजा  पीएस, पशुपालन  पीएस, जल संसाधन
नीतेश कुमार व्यास  एमडी, पाॅवर मैनेजमेंट पीएस, नगरीय विकास
फैज अहमद किदवई पीएस, सीएम व पर्यटन पीएस, स्वास्थ्य
अमित राठौर आईजी, पंजीयन पीएस, वित्त
करलिन खोंगवार आयुक्त, हाउसिंग बोर्ड पीएस, तकनीकी शिक्षा व हाउसिंग बोर्ड (प्रभार)
सुखवीर सिंह आयुक्त, संस्थागत वित्त    सचिव, खनिज
सोनाली पोंक्षे वायंगणकर    एमडी, महिला वित्त विकास निगम संचालक, प्रशासन अकादमी
डॉ.एमके अग्रवाल आयुक्त, सहकारिता सचिव, आयुष विभाग
रेनू तिवारी कमिश्नर, चंबल संभाग  आयुक्त, सामाजिक न्याय
पी.नरहरि सचिव, जनसंपर्क    एमडी मार्कफेड व आयुक्त नगरीय प्रशासन का प्रभार
राजेश बहुगुणा आयुक्त, आबकारी सदस्य, राजस्व मंडल
राजीवचंद्र दुबे सचिव, जेल आयुक्त, आबकारी
अजीत कुमार संचालक, प्रशासन अकादमी आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश
नरेश पाल कुमार आयुक्त, महिला एवं बाल विकास आयुक्त, शहडोल संभाग
रवींद्र कुमार मिश्रा सचिव, मप्र शासन आयुक्त, रेशम
डॉ.श्रीनिवास शर्मा सचिव, मप्र शासन  सचिव, जीएडी
डॉ.श्रीनिवास शर्मा  सचिव, मप्र शासन सचिव, जीएडी
रवींद्र सिंह सचिव, मप्र शासन ओएसडी, राज्य सूचना आयोग
सुदाम पी.खाड़े संचालक, स्वास्थ्य अपर सचिव, जनसंपर्क व एमडी माध्यम
श्रीमन शुक्ला एमडी, मार्कफेड एमडी, एमपीआरडीसी
स्वाति मीणा नायक  मिशन संचालक, स्वास्थ्य मिशन संचालक, महिला एवं बाल विकास
स्वतंत्र कुमार सिंह संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास
शशांक मिश्रा अपर सचिव, मप्र्र शासन सीईओ,  ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
छवि भारद्वाज अपर आयुक्त, आदिवासी विकास  मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
कृष्णगाेपाल तिवारी  संचालक, सामाजिक न्याय उप सचिव, सामाजिक न्याय
विशेष गढ़पाले सीईओ, ग्रामीण सड़क विकास प्राधि. एमडी, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
डॉ.विजय कुमार जे    संचालक, लोक स्वास्थ्य संचालक, लोक स्वास्थ्य व पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कार्पो. का प्रभार

केके सिंह जीएडी के जिम्मे से मुक्त होंगे। वे कृषि उत्पादन आयुक्त रहेंगे।

उमाकांत उमराव उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण के प्रभार से मुक्त होंगे।

ग्वालियर संभाग के कमिश्नर एमबी ओझा को चंबल संभाग का प्रभार।

डॉ.अशोक कुमार भार्गव शहडोल संभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। वे रीवा संभाग के आयुक्त हैं।

कौशल विकास संचालक धनराजू एस प्रबंध संचालक पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कार्पो. के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

  • आलोक कुमार सिंह को एमडी कृषि विकास उद्योग निगम का अतिरक्त प्रभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *