मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसरों को जल्द मिल सकता है वेतन
भोपाल. उच्च शिक्षा विभाग के ढाई हजार असिस्टेंट प्रोफेसरों को 5 महीने का वेतन जल्द मिल सकता है। इन्हें वेतन देने में आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई 18 मई को सभी अतिरिक्त संचालकों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने जा रहे है इसके साथ ही अतिथि द्विानों के मार्च और अप्रैल के रूके हुए मानदेय पर भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक में इस शैक्षणिक सत्र में पारंपरिक कोर्सेस और बीएड में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को लेकर भी गाइडलाइन तय की जाएगी।
दरअसल उच्च शिक्षा विभाग के ढाई हजार प्रोफेसरों को सरकारी कॉलेजों में करीब 5 महीने पहले नियुक्ति तो दे दी गई लेकिन उन्हें अब तक अपना पहला वेतन नहीं मिल सका है इसके लिए लगातार विभाग से मांग कर रहे है। वहीं सभी कॉलेजों में वेतन ऑनलाइन जारी होता है इसके लिस सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन जानकारी देनी होती है। अधिकांश कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दिए जाने की वजह से यह परेशानी आ रही है। अब इस समीक्षा बैठक में इस परेशानी का समाधान किया जाएगा।
ढाई हजार असिस्टेंट प्रोफेसरों की चयन सूची को दोबारा तैयार करने के निर्देश जबलपुर हाईकोर्ट ने दिए है। यह निर्देश 91 महिला असिस्टेंट प्रोफेसरों की याचिका पर दिए है। इन महिला असिस्टेंट प्रोफेसरों का कहना है कि इनके अधिक होने के बाद नियुक्ति नहीं मिल सकी है जबकि कम अंक वाली महिला असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति दे दी गई है।

