LatestNewsराष्ट्रीय

बानमोर में 20 अप्रैल से चालू होंगी 28 फैक्ट्रियां

ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राज्य शासन की मंशा को देखते हुए उनके संसदीय क्षेत्र मुरैना जिले में निर्माण कार्यों से जुड़ी विभिन्न औद्योगिक इकाईयों को 20 अप्रेल से प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। इसके दायरे में 28 फैक्ट्रियों को शामिल किया गया है।
मुरैना कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने बानमोर क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित 28 फैक्ट्रियों को 20 अप्रैल से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इन उद्योगों में श्रमिकों को कारखाना परिसर में रोकना होगा व स्थानीय परिवहन से व्यवस्था करनी होगी साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा।
जिला अद्योग प्रबंधक अनूप चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की कुल 28 इकाईयों को प्रारंभी करने के अनुमति जाी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *