LatestNewsराष्ट्रीय

पुलिस ने 2 चोरों को 4 लाख 5 हजार रूपये व एक गाडी सहित गिरफ्तार

ग्वालियर. 10 अप्रैल को फरियादी संजय कुमार गुप्ता ने थाना बहोडापुर में उपस्थित होकर सूचना दी थी कि 9 अप्रैल की दरमियानी रात को उसके आरएस ट्रेडर्स नाम के गोदाम से 96 राजश्री गुटखा की बोरियां चोरी हो गई है। जिस पर से थाना बहोडापुर पुलिस द्वारा 3 चोर शहीद, समीर, आशिक खान निवासीगण शंकरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था। चोरी के अहम मुख्य आरोपी आमिर खान व राबिल खान फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश की जा रही थी।
विगत दिनों थाना बहोडापुर क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में हुई चोरी की वारदात के दो आरोपीगण ट्रांसपोर्ट नगर के पास चोरी के माल को खपाने की फिराक में घूम रहे है। थाना प्रभारी बहोडापुर की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर दो लोगों कोे धरदबोचा। पकडे गये लोगों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम राबिल खान पुत्र वहिदा खान उम्र 22 बर्ष निवासी शंकरपुर बहोडापुर व आमिर खान पुत्र अजीज खान उम्र 25 वर्ष निवासी सिगौरा थाना पुरानी छावनी ग्वालियर बताये।सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों चोरों ने ट्रांसपोर्ट नगर में हुई चोरी की वारदात को स्वीकार की। गिरफ्तार चोरों को थाना बहोडापुर के चोरी के प्रकरण में जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर माल बरामदगी हेतु 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आज पुलिस रिमांड के दौरान दोनों चोरों की निशानदेही पर चोरी का माल खपाने के उपरांत मिले 4 लाख 5 हजार रूपयों के साथ घटना में उपयोग की गाडी को भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *