LatestNewsराष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी 2 हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर सकते है- दिल्ली मुख्यमंत्री

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को लेकर बड़ी बात कही है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। केजरीवाल ने कहा कि भारत ने वक्त रहते लॉकडाउन का बहुत ही बेहतरीन फैसला लिया है। ऐसे में अभी यदि लॉकडाउन खोल दिया गया तो सारी मेहनत बेकार हो जाएगी।
सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा
केजरीवाल ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय उचित ही लिया है। हम लोगों ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला जल्दी ही ले लिया था लिहाजा बाकी देशों की तुलना में हमारी स्थिति अच्छी है। यदि इसको अभी खत्म कर दिया जाएगा तो अभी तक की गई सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा लिहाजा हमें लॉकडाउन को आगे बढ़ाना होगा।
पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से सुझाव मांगे
इससे पहले आज पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की और उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य से सुझाव मांगे। ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने सलाह दी है कि लॉकडाउन को दो हफ्ते बढ़ा देना चाहिए। जानकारी के अनुसार इस संबंध में मोदी सरकार आज रात तक कोई फैसला ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *