नगर निगम की मशीनरी एवं कर्मचारी दिन.रात मुस्तैदी से कर रहे हैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन
ग्वालियर कोविड.19 के वैश्विक संकट की इस घड़ी में जहां शहर वासियों से अपने अपने घर में रहकर राष्ट्र धर्म का पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। वहीं जिला और पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम का पूरा अमला पूरी गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।
निगम कर्मचारी एवं मशीनरी मैदान में
संकट के इस समय में कर्मचारियों एवं मशीनरी के साथ शहर भर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है, जिसमें शहर की साफ सफाई व्यवस्था में 3000 कर्मचारी निरंतर अहम भूमिका निभा रहे हैं । वहीं लगभग 300 कर्मचारी शहर को सैनिटाइज करने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
इसके साथ ही मैकेनाइज्ड मशीनों के द्वारा रोड स्वीपिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसमें दो रोड स्वीपिंग मशीनों द्वारा लगभग 60 किमी क्षेत्र में प्रतिदिन रोड सफाई की जा रही है। वहीं जल प्रदाय करने वाले कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से शहर के नागरिकों को पर्याप्त जल प्रदाय किया जा रहा है तथा शहर की लगभग सभी स्ट्रीट लाइटों के निरंतर संचालन हेतु टीमें कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही नाला क्लीनिंग व सीवेज स्वीपिंग का कार्य कर्मचारियों द्वारा अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ किया जा रहा है ।
27 जेट्टिंग मशीन 11 फागिंग मशीन 66 हैंड पंप मशीन एवं 19 बैटरी पंप मशीनों द्वारा सैनिटाइजड करने का कार्य किया जा रहा है तथा 4000 लीटर क्षमता की 5 सीवर सेक्शन कम जैटिंग मशीनों को भी सैनिटाइजर मशीन के रूप में नगर निगम के वर्कशॉप द्वारा परिवर्तित कर लिया गया हैए जिनसे अब सैनिटाइजड करने का कार्य किया जा रहा है।
इसके साथ ही इको ग्रीन कंपनी के वाहनों द्वारा घर.घर कचरा संग्रहण हेतु 200 से अधिक वाहन व 11 जेसीबी मशीन 11 डंपर 10 मिनी डंपर 21 ट्रैक्टर ट्रॉली 7 मशीन एवं अन्य मशीनरी द्वारा साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है।
प्रतिदिन 80 हजार लीटर सैनिटाइजर से किया जा रहा है शहर को सैनिटाइज्ड
कोरोना वायरस के संक्रमण से शहर को बचाने के लिए निगम के अमले द्वारा सुबह व शाम की दो पारियों में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों व कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य सभी प्रमुख कार्यालयों, अस्पतालों को प्रतिदिन सैनिटाइजड करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें निगम की विभिन्न मशीनरी द्वारा लगभग 80 हजार लीटर सेनेटाइजर के माध्यम से प्रतिदिन शहर को सेनेटाइज्ड करने का कार्य किया जा रहा है।

