नए सत्र में नहीं होगा एंट्रेंस टेस्ट, मेरिट के आधार पर होगा एडमिशन-प्रो. संगीता शुक्ला
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय की स्टेंडिंग कमेटी की मीटिंग बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया कि बीएड और एमएड के जिन महाविद्यालयों की सबद्धता 2019- 20 के सत्र के लिए थी, उनकी संबद्धता 2020-21 सत्र के लिए बढ़ाई गई। निर्णय लिया गया कि नए सत्र में एडमिशन के लिए कोई एंट्रेंस टेस्ट नहीं होगा, एडमिशन मेरिट के आधार पर ऑनलाइन किए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई ऑनलाइन मीटिंग में जेयू के कुलसचिव डॉ. आनंद मिश्रा, डीसीडीसी प्रो. डीडी अग्रवाल सहित सभी विभागों के संकायाध्यक्ष मौजूद रहे। जेयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने बताया कि यह फैसला कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये किये गये लॉकडाउन के सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए छात्रों का समय बर्बाद न हो इसलिये लिया गया।
ये हुए निर्णय
इसके अलावा पीएचडी थीसिस जमा करने की अवधि बढ़कार 30 जून की गई।
जिन महाविद्यालयों की मान्यता के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं, उन पर न्यायालय के निर्णय के बाद ही विचार किया जाएगा।

