LatestNewsराष्ट्रीय

दिल्ली हिंसा- शाहरूख ने 3 फायर करने के बाद कनॉट प्लेस की पार्किंग में सोता रहा, अवैध पिस्तौल से फायर किये थे

नई दिल्ली. दिल्ली हिसा के दौरान सिपाही पर पिस्तौल तानने और 3 फायर करने के आरोपी मोहम्मद शाहरूख को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उत्तरप्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल 24 फरवरी को जवान पर फायरिंग करने के बाद वह वहां से भाग गया था। इसके बाद वह कनॉट प्लेस की पार्किंग में खडी कार में कई घंटे सोता रहा। जब उसे विश्वास हो गया कि पुलिस अब दंगों में पूरी तरह फंस चुकी होगी तो वह पंजाब चला गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहरूख को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वहीं, हिंसा के मामले में मंगलवार तक 436 मामले दर्ज किये गये है। जिसमें 34 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुए हैं। गिरफ्तार किये गये या हिरासत में लिये गये लोगों की संख्या 1,427 हैं।
शाहरूख ने अवैध पिस्तौल से गोलियां बरसाई
दिल्ली क्राइम ब्रांच के एसीपी डॉ. अजित कुमार सिंगला ने बताया कि स 7.65 बोर की पिस्टल से शाहरूख ने घटना वाले दिन गोलियां बरसाई, वह अवैध थी। उसने यह पिस्तौल दो वर्ष पूर्व अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से ली थी ताकि इलाके में उसे दिखाकर रौब दिखा सके। उसके पास उस दिन कुल 6 गोलियां थी। 3 राउण्ड उसने मौके पर चला दिये थे। 2 कारतूस जब्त हो चुके हैं। जबकि एक कारतूस के बारे में उसने पुलिस ने बताया कि वह कहीं गिर गया। पिस्तौल अभी बरामद नहीं हुई है। पिस्तौल मुंगेर (बिहार) में बनी है। शाहरूयख की उत्तर पूर्वी दिल्ली में मोजे बनाने की फैक्ट्री हैं।
दिल्ली से पंजाब फिर यूपी गया
एसीपी सिंगला ने बताया, शाहरुख ने दिल्ली से सीधे पंजाब पहुंचा। यहां से वह पानीपत, कैराना, अमरोहा, बरेली में छिपते हुए शामली पहुंचा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाश में पुलिस क्या.क्या कर रही हैघ् इसकी सही और सटीक जानकारी उसे अखबारों और टीवी से मिल रही थी। इसलिए जैसे ही दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम बरेली पहुंची, वह वहां से भी भाग गया।
शाहरुख टिकटॉक का शौकीन है
एसीपी सिंगला ने माना कि शाहरुख ने घटना वाले दिन इलाके में अपनी धमक जमाने के लिए पिस्तौल से हवा में गोलियां दागकर सनसनी फैला दी थी। उसका अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। उसके पिता के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का केस दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *