LatestNewsराष्ट्रीय

दाल बाजार में फुटकर दुकानों पर चला डंडा, दुकानदार नाराज

ग्वालियर. जिला प्रशासन द्वारा शहरवासियों को आसानी से राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए दाल बाजार व्यापार समिति से चर्चा करने के बाद बाजार को दो भागों में बांट दिया है। आज मंगलवार को खेरिज कारोबारियों को कारोबार करने की अनुमति दी गई है लेकिन सुबह यह दुकानदार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपना व्यापार कर रहे थे तभी पुलिस ने इनके शटर डाउन करा दिए।
दाल बाजार व्यापार समिति यवस्था बनाने में जुटे
पुलिस अफसरों का कहना था कि खेरिज कारोबारी ऑनलाइन विक्रेताओं को ही राशन उपलब्ध करा सकते है। दाल बाजार में सुबह से ही ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया सहित पुलिस अधिकारी व दाल बाजार व्यापार समिति के गोकुल बंसल, मनीष बांदिल, महेंद्र साहू, दिलीप पंजवानी, वेदप्रकाश गोयल, श्याम बंसल, योगेश गोयल, विवेक जैन, दीपू व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है।
दाल बाजार में खेरिज का कारोबार करने वाले व्यापारियों ने आज सुबह बाजार बंद कराने के बाद कहा कि इस तरह तो परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन द्वारा थोक और खेरिज बाजार को जब बांट दिया गया है तो फिर खेरिज में सामान बेचने की अनुमति मिलनी चाहिए। खेरिज कारोबारियों का कहना है कि जब सोमवार को हमने दुकान खोली तो पुलिस ने कार्रवाई कर बंद करवा दी। ऑनलाइन सामान बेचने वाले हमसे सामन क्यों लेंगे वह तो थोक में ही सामान की खरीदारी करेंगे।
दुकानदार को फटकार लगाते हुए शटर डाउन कराया
सुबह ही ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया दाल बाजार पहुंचे और उन्होंने एक युवक को तेल का टीन ले जाते देखा तो रोककर पूछताछ की तो युवक ने कहा कि वह दुकान से लेकर आया है जिस पर वह दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को फटकार लगाते हुए दुकान का शटर डाउन करा दिया। व्यापारी संघ के आह्वान पर दुकानदार पहले से ही आधे शटर खोले हुए है उसे भी पुलिस ने डाउन करवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *