LatestNewsराष्ट्रीय

दालबाजार में उमड़ी भीड़, दुकानदारों ने की कालाबाजारी

ग्वालियर. शहर में टोटल लॉकडाउन का रविवार को पांचवा दिन है वहीं मुख्य सड़कों पर इसका कोई असर देखने नहीं मिल रहा है। प्रशासन के आदेश के बावजूद न केवल दुकानदार, बल्कि आमजन स्थिति की गंभीरता को समझने तैयार नहीं है। आलम यह है कि थाने से महज 100 मीटर दूर गलियों में सब्जी बाजार बन गया है।
किराना की दुकानों ने कीमत से ज्यादा वसूले दाम
अब सड़क छोड़कर सब्जी के ठेले गलियों में लग रहे है। यहां लोग इकट्ठे खड़े हो रहे है। दूध डेयरी पर भीड़ लग रही है। किराना बेचने वाले तो मानने को ही तैयार नहीं है वहीं किराना के दुकानदारों ने कीमत से ज्यादा वसूले दाम। यह हालात तब है जब शहर में चार दिन के टोटल लॉकडाउन में किराना, सब्जी, फल और दवा तक की दुकानें तक बंद करने के आदेश है। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो 2 दिन सबकुछ ठीक रहा लेकिन पुलिस के सुस्त होते ही फिर बाजार सामान्य दिनों की तरह खुलने लगे। अभी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है जबकि पूरे प्रदेश के अन्य शहरों में कोरोना कहर बरपा रहा है।
प्रदेश में 17 हजार यात्री आए
प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन के बाद रविवार तक करीब 17500 हजार यात्रियों को निगरानी के लिए चिह्नित किया गया लेकिन अब तक 1277 यात्री ऐसे है जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां गए। इनके बारे में जानकारी ली जा रही है। निगरानी में रखे गए लोगों में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते है तो तत्काल इनका इलाज किया जाएगा। कोरोना की रोकथाम के लिए रविवार तक 2424 सैंपल लिए गए। इनमें निगेटिव पाए नमूनों की संख्या 1757 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *