LatestNewsराष्ट्रीय

ट्रक में लगी आग और देखते देखते ही धू धू कर जल गया

बड़वानी. सेंधवा में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर गुरूवार को खड़े ट्रक में अचानक आग लग गयी। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में ट्रक धू धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।
ट्रकचालक ने बताया कि वह ट्रक हरिद्वार से साबुन भरकर कांकुर जा रहा था। सेंधवा के पास नेशनल हाईवे पर एक ढाबा देखकर वह चाय पीने के लिये रूक गया। क्लीनर के साथ ढाबे पर बैठकर चाय पीने लगा। तभी ट्रक से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। मौके पर गये और आग बुझाने की कोशिश की । तबतक आग फैल चुकी थी। लोगों की खबर करने पर फायर टीम मौके पर पहुंची। चालक के मुताबिक संभवतः आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। केबिन पूरी तरह स ेजल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *