LatestNewsराष्ट्रीय

जेसीआई ग्वालियर मेट्रो ने गांव में बांटे मास्क और गमछे

ग्वालियर. पूरे विश्व में कोविड़-19 महामारी फैली हुई है, इस महामारी से हमारा भारत वर्ष भी अछूता नहीं हैं। भारत के समस्त राज्यों एवं कोने कोने में यह महामारी फैली हुई हैं। जिसमें हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी के बहुत ही सफल प्रयास कर रहे हैं। हम भी इस महामारी से कुछ हद तक बचने के लिये थोड़ा सा प्रयास कर अपना योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं।
जैसा कि इस महामारी से बचने में मास्क की भी अहम भूमिका है अतः जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा ग्वालियर शहर के विभिन्न गांव में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमे आज नैनागिरी गांव में मास्क वितरण एवं गमछे ;तौलियाद्ध या रुमाल का उपयोग भी मास्क के रूप में करने को किया प्रेरित किया। साथ ही सोशल डिस्टेंस एवं स्टे होम से कैसे कोरोना से लड़ने में सहायक होता है को समझाया।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष नम्रता महाडिक, सेकेट्री जेसी संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरिकृष्ण उपाध्याय, विपिन अग्रवाल एवं कार्यक्रम मार्गदर्शक डॉ गोविल कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर जेसी सुनील मिश्रा एवं जेसी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *