जेयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला द्वारा चौराहों पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों को दिये सैनिटाइटजर, मास्क और जूस
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के शिक्षकों द्वारा पिछले 30 मार्च से कोरोना वाइरस के कारण पूरे भारत में आयी महामारी के कारण इस विश्व आपदा के कारण ग्वालियर लॉकडाउन है । जिसके कारण जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ग्वालियर ज़िले के समस्त नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य पर अपनी जान की परवाह किए बिना 24 घंटे मुस्तैद हैं । उनके योगदान एवं समर्पण को आज जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संगीता शुक्ला द्वारा सराहाया गया एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गयी ।
इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा राजमाता सिंधिया चौराहा सिटी सेंटर पर लगभग 70 से ज़्यादा पुलिस कर्मियों को जूस का पैकेट, मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण कुलपति द्वारा किया गया स इस अवसर पर एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, टीआई विश्वविद्यालय थाना रामनरेश यादव, प्रो अविनाश तिवारी, डॉ केशव सिंह गुर्जर, डॉ शांतिदेव सिसोदिया एवं सब इन्स्पेक्टर स्मृति दोहरे के साथ वाहन चालक धर्मेंद्र कंसाना उपस्थित थे। इसके साथ ही गोविंदपूरी चौराहा, अल्कापूरी चौराहा आदि पर जो पुलिसकर्मी मौजूद थे उन्हें भी उक्त सामग्री कुलपति द्वारा प्रदान की गयी ।

