LatestNews

जब पुलिस महानिदेशक नन्‍हे.मुन्‍हे वेदांश से हाथ मिलाने पहुँचे

भोपाल. पहली कक्षा का विद्यार्थी वेदांश सोमवार को अपने दादाजी के साथ पुलिस मुख्‍यालय आया था। जब वह पुलिस मुख्‍यालय पहुँचा तब वहाँ मार्च महीने का पहला कार्यदिवस होने से राष्‍ट्रगान एवं राष्‍ट्रगीत के सामूहिक गायन की तैयारी चल रही थी। वेदांश ने भी सावधान की मुद्रा में लाइन में खड़े होकर इसमें हिस्‍सा लिया। उत्‍साहपूर्वक वंदे मातरम का गायन कर रहे इस नन्‍हे.मुन्‍हे बालक पर पुलिस महानिदेशक विजयकुमार सिंह की भी नजर पड़ी। जब वंदे मातरम का गायन पूरा हुआ तब वे चलकर वेदांश के पास पहुँचे और हाथ मिलाकर उसका उत्‍साहवर्धन किया। वेदांश के दादा श्री नागेन्‍द्र गौड़ ने जब उसे बताया कि मध्‍यप्रदेश पुलिस के मुखिया आपसे हाथ मिला रहे हैं, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
वेदांश के दादाजी श्री गौड़ पुलिस मुख्‍यालय की लेखा शाखा में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्‍थ हैं। उनका कहना था कि वेदांश का मुझसे अक्‍सर यह सवाल रहता था कि पुलिस मुख्‍यालय का मुखिया कौन है और वहाँ क्‍या काम.काज होता है। मुझे भी पुलिस मुख्‍यालय दिखाने ले चलिए। पुलिस महानिदेशक महोदय की सह्दयता से आज वेदांश की दोनों जिज्ञासाएं पूरी हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *