LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर समेत 30 जिलों में संक्रमण नहीं, जिले के भीतर गतिविधि होगी शुरू

भोपाल. मध्य प्रदेश के 52 जिलों में 30 जिले ऐसे है जहां कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। कमेटी तय कर रही है कि यहां पर कौन से काम शुरू किए जाएं ताकि किन दुकानों को खुला रखा जाए साथ ही वे जिले जहां 10 केस है उन्हें ऑरेंज जोन में रखा जा रहा है उसके लिए अलग प्लानिंग बनाई जाएगी साथ ही जहां पर 10 से ज्यादा केस है वो रेड जोन में आएंगे जिनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन जैसे जिले शामिल है।
धार्मिक स्थल, मॉल और अहाते रहेंगे बंद
लॉकडाउन के दौरान शहर के भीतर आवश्यक कामों के साथ कुछ कारोबारी रियायतें दी जा सकती है हालांकि इस दौरान स्कूल-कॉलेज, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल और अहाते बंद रखे जाएंगे।
30 जिलों में संक्रमण नहीं, जिले के भीतर गतिविधि होगी शुरू
प्रदेश के वे 30 जिले जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण नहीं है वहां पर जिले के भीतर सामान्य जनजीवन बहाल करने की योजना बनाई जा रही है लेकिन उसमें अन्य जिलों के लोग नहीं आ पाएंगे और यदि कुछ ऐसे जिले शामिल है जिनमें संक्रमण नहीं है वे आपस में जुड़े रह सकते है। इन जिलों के मजदूर इन जिलों में नहीं आएंगे साथ ही ऐसे स्थान नहीं खोले जाएंगे जहां पर भीड़ इकट्ठा हो सकती है। हाट बाजार भी नहीं लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर सामान्य गतिविधि शुरू करने में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सुरक्षा के तमाम कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *