ग्वालियर में 46 दिन बाद कपड़े, मटन व किताब-कॉपी की खुली दुकानें
ग्वालियर. स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है लेकि कॉपी-किताब नहीं मिलने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और वह दुकानें खुलने की आस लगाए बैठे थे। आज जेसे ही दुकानों के शटर उठे तो खरीदारी करने के लिए बच्चे अपने अभिभावकों के साथ किताओं की दुकानों पर पहुंच गए।
डेढ़ माह से दुकानों पर जमी धूल साफ की
आज गुरूवार को जिला प्रशासन ने कई व्यापारियों को राहत दी है जिसके चलते सुबह होते ही यह कारोबारी अपनी दुकानों पर पहुंच गए और सबसे पहले शटर पर जमी धूल साफ की और 46 दिन बाद तालों को खोलकर शटर उठाए। प्रशासन द्वारा 46 दिन बाद कपड़ों की दुकानें, मटन की दुकान और किताब-कॉपी बेचने वालों को राहत दी है जिसके चलते कारोबारियों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दी। सुबह 7 बजते ही चौपाटी के पास स्थित किताब मार्केट में कारोबारी पहुंचे और उन्होंने पिछले डेढ़ माह से दुकानों पर जीम धूल साफ की। इस दौरान ग्राहक भी खरीदारी करने पहुंचे लेकिन दुकानदारों ने उन्हें यह कहते हुए लौटाया कि 8 बजे के बाद आए। व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर उठाने के बाद दुकान के अंदर जमी गंदगी को साफ कर गोले बनाए इसके बाद कारोबार करना शुरू कर दिया।

