ग्वालियर में रविवार से प्रशासन संभावित 2600 लोगों को तलाशने का काम शुरू करेगा
ग्वालियर. लॉकडाउन के दौरान किसी को भी कहीं जाने की इजाजत नहीं है लेकिन कुछ लोग ई-पास और चोरी छिपे ग्वालियर में दाखिल हो रहे है जिस पर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने बाहरी लोगों को शनिवार तक सही जानकारी देने का समय दिया है नही ंतो उन पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि चोरी-छिपे दूसरे शहरों से ग्वालियर में दाखिल होने वाले लोग अपने क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडेंट या कंट्रोल कमांड सेंटर को सही जानकारी दें क्योंकि रविवार से प्रशासन की टीमें संभावित 2600 लोगों को तलाशने का काम शुरू करने जा रही है।
बड़ी संख्या में लोग रेड जोन जैसे शहरों से आए
एसपी नवनीत भसीन ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रेड जोन जैसे शहरों से आए है लेकिन स्थानीय प्रशासन को जानकारी नहीं दी गई इसीलिए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों 2 लोग ट्रक के जरिए बिना जानकारी के ग्वालियर पहुंचे थे जो कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे ऐसे में प्रशासन सख्त कदम उठाकर संक्रमण मुक्त ग्वालियर बनाना चाहता है।

