LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में पुलिस ने चालान के साथ डंडे भी चलाए

ग्वालियर. नागरिकों को किसी तरह की तकलीफ न हो जिसके चलते प्रशासन लॉकडाउन के बीच भी तमाम जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट दे रहा है लेकिन लोग बजाए मामले की गंभीरता को समझते हुए बेवजह घर से बाहर निकलकर व्यवस्थाएं बिगाड़ रहे है। गुरूवार को दूध, ब्रेड, अंडे, दवा, सब्जी व तिरपाल आदि की दुकानें खोलने की छूट दी गई थी जिनका समय तय था लेकिन तमाम लोग बेवजह ही घर से बाहर घूमते मिले जिन्हें पहले तो समझाइश दी गई लेकिन जब वह नहीं माने तो फिर पुलिस ने चालान के साथ डंडे भी दिखाए।
यहां चले डंडे
नई सड़क पर सब्जी के ठेले वालों द्वारा पूरा मार्ग घेरकर सब्जी बेची जा रही थी वहीं यहां सब्जी खरीदने वालों द्वारा निर्धारित दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था तब इन्हें पुलिस ने यहां से खदेड़ दिया और समझाइश भी दी कि यदि फिर से ऐसी हरकत की तो मामला दर्ज कर दिया जाएगा। वहीं गली और मोहल्लों में सुबह से किराने से लेकर अन्य तमाम सामान की दुकानें खुल रही है। ऐसे में जागृति नगर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दुकानों के चालान भी बनाए वहीं नई सड़क और लक्ष्मीगंज में बाहर घूम रहे लोगों पर डंडे भी चलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *