LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में कोरोना 4 नये पॉजिटिव केस मिले, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के 4 नए प्रकरण आज ग्वालियर में पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 6 पॉजिटिव प्रकरण हो गए हैं। उनमें से 2 प्रकरणों में मरीजों का उपचार करने के पश्चात निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। जिले में अब तक 235 सेम्पल जांच हेतु भेजे गए हैं। जिनमें से 185 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 11 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। कुल 33 प्रकरणों में रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।
पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को उपचार हेतु सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कर उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। पॉजिटिव पाए गए 4 प्रकरणों में 3 प्रकरण ग्वालियर जिले के बाहर के हैं। इनमें महाराष्ट्र, सहारनपुर एवं इंदौर से आए मरीज शामिल हैं। एक मरीज की विस्तृत जांच हेतु मेडीकल टीम भेजी गई है।
विदेश से आए हुए यात्रियों की संख्या 496
जिले में होम क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या 1428 है। जबकि विदेश से आए हुए यात्रियों की संख्या 496 है। जिले में अब तक 3 हजार 829 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। ग्वालियर जिले में यात्रियों के लिये कुल 7 कैम्प बनाए गए हैं।

ग्वालियर के एक मुरैना का पॉजिटिव  ये है  पॉजिटिव

1)  बबिता, ढोली बुआ का पुल ग्वालियर

2)  लता, आमखो ग्वालियर

3)  अजय, ग्वालियर

4)  जौहरा, ग्वालियर

5)  सफी मोहम्मद मुरैना,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *