LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में कलेक्टर ने रमजान और महाशिवरात्रि को लेकर दिया बड़ा आदेश, बैठक में लिया फैसला

ग्वालियर. आगामी दिनों में कई धर्मों के त्योहारों से वातावरण में धार्मिक और आस्था की सरिता प्रवाहित होगी। इस दौरान भोलेनाथ की आस्था का पर्व मनाया जाएगा तो उसके कुछ दिन बाद रमजान की शुरूआत होगी और होली के उल्लास के बाद ईद की मिठास धुलेगी। कई अन्य धर्मों के भी पर्व माहौल को सुगंधित करेंगे। इन त्योहारों के दौरान वातावरण न बिगड़े और जिले में शांति, भाईचारे और सद्भाव की परंपरा कायम रहे, इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई।
कलेक्टर ने अपील की कि सभी त्योहार पारंपरिक ढंग से मनाए
इसमें कलेक्टर रुचिका चौहान ने अपील की कि सभी त्योहार पारंपरिक ढंग से, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाए जारी त्योहारों के दौरान मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरुद्वारे और अन्य पूजा स्थलों के आसपास सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि पर्वो के दौरान बिजली कटौती न हो।
आगामी दिनों में यह त्योहार
बैठक में महाशिवरात्रि, रमजान, होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी, गुड़ी पड़वा, गुड फ्राइडे, चेटी चंद, हनुमान जयंती और बैसाखी जैसे प्रमुख पर्वों को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *