LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर की सभी सीमायें सील, मुरैना व शिवपुरी से आने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

ग्वालियर. मुरैना, इंदौर सहित भोपाल में तेजी से बढ़ती कोरोना सवंमित मरीजों की संख्या को देखते हुए ग्वालियर शहर की सीमा सील करने के बाद दरमियानी रात इन शहर में एंट्री लेने पहुंचे लोगों को शहर के मुहानों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने खदेड़ दिया। शहरों में आने के लिए पहुंचे पैदल व्यक्तियों को भी शहर में प्रवेश नहीं दिया।
मुरैना में 10 लोग कोरोना, जिला प्रशासन एक्शन मोड में
देर रात को एक साथ 10 लोग कोरोना सवंमित मुरैना में मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। ग्वालियर शहर को मुरैना से जोड़ने वाले प्वाइंट पुरानी छावनी ही नहीं बल्कि कंपू थाना की जद में आने वाली बेला की बावड़ी तिराहे पर पुलिस बल की तैनाती कर शिवपुरी व मुरैना की ओर से आने वाले पैदल यात्रियों को भी ग्वालियर शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। शहर के चारों मुहानों पर तैनात पुलिस फोर्स केवल बाहर से आने वाले ऐसे वाहन जो शहर में आवश्यक सामान की आपूर्ति करने के लिए लोड होकर सीमाओं पर पहुंचे थे ऐसे ही वाहनों को जांच पड़ताल करने के बाद ही शहर में एंट्री दी गई। वाहनों की चेकिंग के साथ पुलिस कर्मियों ने वाहनों की ड्राइवर केबिन की भी पड़ताल की।
डेली अप-डाउन वालों पर कार्रवाई
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुरैना, भिंड, शिवपुरी व डबरा की ओर से प्रतिदिन अप-डाउन करने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की निगरानी की जा रही है। अब डेली अप-डाउन करने वाले सरकार कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी क्योंकि शासन द्वारा पूर्व में ही निर्देश दे दिए है कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों को उनके पदस्थापना वाले मुख्यालयों पर ही रूकना होगा।
सीमा पर ही आधा दर्जन मेडिकल शिविर का आयोजन
प्रशासन ने शहर की सीमा को जोड़ने वाले इलाके पुरानी छावनी, विक्की फैक्ट्री, डबरा, मोहना, बेला की बावड़ी, रायरू और महाराजपुरा एयरपोर्ट के पास शिविर का आयोजन कर शहर के बाहर से विशे अनुमति लेकर प्रवेश करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए मेडिकल शिविर लगाए गए है।
कौशलैन्द्र विक्रम सिंह, कलेक्टर
14 अप्रैल तक शहर में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जिज रहेगा। विशेष अनुमति लेकर शहर में आने वाले हर व्यक्ति की सीमा पर संचालित हो रहे शिविर में थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अनाधिकृत प्रवेश करने वालों को क्वारेंटाइन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *