ग्वालियर का अद्भुत फोटो -लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया
ग्वालियर. एक फोटो जो अपने आप में 20 किमी में फैली विरासत को संमेटे हुए है जिससे 3 घंटे की मेहनत से ड्रॉन के माध्यम से 300मीटर की ऊंचाई से शूट किया गया हो और जिसमें पड़ाव से लेकर गोले का मंदिर और स्टेशन से लेकर ठाठीपुर तक एरिया कवर किया गया हैं। शूट किये गये फोटो में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये पड़ाव स्थित नये और पुराने पुल पर सन्नाटा छाया हुआ है। इस फोटो को शूट में करने में मेरे आलावा वैडिंग फोटोग्राफर और रैक्स फोटोग्राफी के संचालक कमल गाबरा ने भी सहयोग प्रदान किया है। यह मेरे फोटो जर्नलिस्ट के 35 वर्ष के अनुभव का अभी तक सबसे शानदार फोटो है।
कौन -कौन से स्पॉट दिखाई दे रहे हैं
इस फोटो में ग्वालियर किला, पड़ाव थाना, रेल हॉकी स्टेडियम, श्रीकृष्ण धर्मशाला, ग्वालियर रेलवे स्टेशन का विहमगम सीन, रेसकोर्स रोड के नजदीक केशरबाग अपार्टमेंट, वूमेन ट्रैनिंग अकादमी, एलएनआईपीई कैम्पस, ग्वालियर व्यापार मेला, कृषि महाविद्यालय, मानिक विलास कॉलोनी स्थित होटल लैण्डमार्क, गांधी रोड मानसिंह प्रतिमा चौराहा, आकाशवाणी चौराहा के नजदीक होटल रमाया आदि स्पॉट दिखाई दे रहे हैं।

