LatestNewsराष्ट्रीय

कोरोना वायरस से पीडि़त कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने से मचा हड़कंप, दुष्यंत सिंह हुए संक्रमित

जयपुर. बॉलीवुड़ की फेमस सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि 4 दिन पूर्व जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा है कि इस समय मैं और मेरा पूरा परिवार क्वारंटाइन में हैं। कनिका 15 मार्च को लंदन से लखनऊ से वापिस लौटी थी।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में कांग्रेस के पूर्व सांसद जतिन प्रसाद के परिवार ने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कनिका कपूर ने भाग लिया था। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे और इसके बाद सांसद दुष्यंत गुरूवार और शुक्रवार को संसद में मौजूद थे। वहीं, उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजस्थान और यूपी के सांसदों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में भी हिस्सा लिया था।
कनिका की कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद से दुष्यंत सिंह ने खुद को घर में ही क्वारंटाइन करने की सूचना से हड़कंप मच गया हालांकि दुष्यंत सिंह के निजी सचिव नीलू श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि जांच में दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। साथ ही बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर बताया कि, कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि रुब्वअपक19 संक्रमित पाई गई हैं, वे भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *