LatestNewsराष्ट्रीय

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में नहीं होगी कटौती- वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली. वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की कोई योजना नहीं है। वहीं पिछले कुछ दिनों से ये अफवाह काफी तेजी से फैल रही थी कि कोरोना वायरस के चलते सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर सकती है। इसे लेकर वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में किसी तरह की कटौती नहीं की जा रही है उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की किसी भी श्रेणी के मौजूदा वेतन में किसी भी कटौती के लिए सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। वहीं कॉमर्स मिनिस्ट्री ने लॉकडाउन में कंपनियों को तोहफा दिया है। अलग-अलग राज्यों में स्थित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में मौजूद कंपनियों की यूनिट के लिए इस साल लीज रेंट नहीं बढ़ाया जाएगा साथ ही ये कंपनियां चल रही तिमाही का लीज रेंट जुलाई 31 तक भर सकती है। इस पर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *