LatestNews

कांग्रेस विधायक बैजानाथ कुशवाह मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह के बंगले पर पहुंचे, भाजपा ने कॉल कर ऑफर दिया

भोपाल. मध्य प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग की बात उठाने वाले दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा कांग्रेस, सपा और बसपा के विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच रही है इसी बीच एक कांग्रेस विधायक सामने आया है जिसने यह दावा किया है कि भाजपा ने उन्हें फोन कर ऑफर दिया है। इस पर कांग्रेस विधायक ने ये भी कहा कि उनके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है।
भाजपा की ओर से कॉल कर ऑफर दिया
मुरैना जिले की सबलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने दावा किया कि उन्हें ऑफर दिया गया है। विधायक बैजानाथ कुशवाह मंगलवार को मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह के बंगले पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से उन्हें ऑफर दिया गया है हालांकि उनसे जब सवाल किया कि क्या उनके पास कोई सबूत हो तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेरे पास कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। बता दें कि बैजनाथ कुशवाहा, डॉ. गोविंद सिंह के करीबी मान जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *