एमपी में 32 जिलों में 17 मई के बाद लॉकडाउन खोलने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई
भोपाल. 17 मई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन से छूट कहां दी जाए और कहा न दी जाए और कैसे दी जाए इसको लेकर 5 मंत्रियों को 20 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शेष 32 जिलों में 17 मई के बाद लॉकडाउन खोलेन जाने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई इसमें प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जिलों में केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन कराए जाने के निर्देश दिए है वहीं कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिलों में से पैदल परिवहन कर रहे लोगों की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश प्रशासन को दिए है।
जहां पॉजिटिव मरीज नहीं या स्वस्थ हुए वहां छूट दि जाए
प्रदेश के अधिकांश जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की चर्चा के दौरान जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है या जो पॉजिटिव मरीज अब स्वस्थ हो गए है वहां लॉकडाउन में छूट दिए जाने का सुझाव दिया है। वहीं लॉकडाउन जारी रखे जाने को लेकर आज कृषि कमल पटेल ने 17 मई के बाद क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए होशंगाबाद, सागर, जबलपुर और बुरहानपुर के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग द्वारा चर्चा की।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की
वहीं गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 17 मई के बाद लॉकडाउन खोलने संबंधी झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, विदिशा और भोपाल के प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ने भी जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ आज चर्चा की।

