LatestNewsराष्ट्रीय

इन्दौर कलेक्टर मनीष सिंह और एसएसपी हरिनारायणचारी मिश्रा बनाये गये

भोपाल. राज्य सरकार ने शनिवार की दोपहर में 2009 बैच के आईएएस प्रमोटी मनीष सिंह को इन्दौर जिले का कलेक्टर बनाया है । वहीं, दूसरी डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा को फिर से इन्दौर शहर की कमान सौपी गयी है। वहीं, वर्तमान कलेक्टर लोकेश जाटव को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। जबकि मनीष सिंह पूर्व में भी इन्दौर में निगम आयुक्त रह चुके हैं और उनक कार्यकाल में इन्दौर सबसे पहले स्वच्छता में नम्बर वन बना था।
पीएचक्यू का रास्ता दिखाया रूचिवर्द्धन मिश्रा को
सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस विभाग में भी अधिकारियों के तबादले शुरू हो गये है। शनिवार को राज्य शासन के गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक इन्दौर में माफिया अभियान को लीड़ करने वाली डीआईजी रूचिवर्द्धन मिश्र का तबादला कर दिया गया। उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय भेजा गया। उनके स्थान पर दोबारा से डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा को इन्दौर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने इन्दौर में सबसे पहले गुण्डों के मकान तोडने की कार्यवाही कर एक अलग पहचान बनाई थी और बाद में इन्दौर आई रूचिवर्द्धन मिश्रा ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकारमें ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाकर संगठित गिरोह के माफिया और भू -माफियाओं के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की ओर पूरे शहर को माफिया मुक्त कर दिया था और उन्होंने कई बड़े भू-माफियाओं को जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *