LatestNewsराष्ट्रीय

इंदौर 15 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉक डाउन

इंदौर. तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर प्रशासन ने शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का फैसला ले लिया है। अब इंदौर शहर को पूरी तरह से कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन किया जाएगा मतलब कि आने वाले करीब 15 दिनों तक इंदौर में किसी को भी बाहर निकलने का परमिशन नहीं होगा साथ ही किसी को भी इंदौर में आने या बाहर जाने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए इंदौर प्रशासन ने इंदौरवासियों को घरों में रहने की अपील की।
आलू-सब्जी से काम चालाये
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना को खत्म करना है तो इंदौरवासियों को कुछ दिन थोड़ी-बहुत परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। हालांकि उन्होंने आश्वस्त भी किया कि इस दौरान उन्हें जरूरी सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे लेकिन कोशिश करे कि आलू-सब्जी से काम चालाये। हरी सब्जियां ना लें क्योंकि हम जितना बाहर से चीजें मगाएंगे वायरस उतना फैलेगा।
इंदौर सेकेंड स्टेज के अपर लेयर में आ चुका
मप्र के सभी जिलों में इंदौर सेकेंड स्टेज के अपर लेयर में आ चुका है इसके लिए हमें अब अलर्ट होकर सख्ती से काम करना होगा। कलेक्टर मनीष ने लोगों से अपील की घरों से बाहर न निकले, सड़कों पर न घूमे कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा लेकिन इसके लिए इंदौर वासियों के साथ देने की आवश्यकता है।
कोरोना के संक्रमित मरीजों के लिए अलग अस्पताल बनेगा
कोरोना के संक्रमित मरीजों और अन्य मरीजों के लिए इंदौर में अलग अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि निजी अस्पताल भी कोरोना से लड़ने के लिए तैयार रहें। कोविड-19 के लिए अलग अस्पताल बनेगा जिसमें किसी अन्य मरीज को नहीं रखा जाएगा। अन्य बिमारियों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग अस्पताल होगा तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे इसके लिए शहर को पूरी तरह लॉकडाउन करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *